टीवी की पॉप्युलर ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन संग सात फेरे लिए। ब्राइडल आउटफिट में अंकिता लोखंडे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस खास दिन पर उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी के साथ गोल्डन कलर का आउटफिट पहना हुआ है। वहीं विक्की ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं।
विक्की की हुईं अंकिता लोखंडे
अंकिता और विक्क की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दुल्हन के लिबाज में अंकिता ने घूंघट लेकर मंडप में एंट्री की थी। अंकिता और विक्की का ग्रेड रिसेप्शन पर भी हो गया।
इंदौर से रहा अंकिता का नाता
अंकिता मुंबई में रहती हैं लेकिन इंदौर से उनका पुराना नाता है। अंकिता का जन्म इंदौर में हुआ है। इंदौर के नारायणबाग इलाके में उनका घर है। पड़ोसी बताते हैं कि अंकिता बचपन से ही चुलबुली रही है। मल्टी के बच्चों के साथ खेलना, उठना, बैठना बराबर से करती थी। अंकिता और उनके पेरेंट्स के साथ हम सभी त्योहार मिल-जुलकर मनाते थे।
2018 से रिलेशनशिप में अंकिता और विक्की
अंकिता और विक्की ने एक-दूसरे को साल 2018 में डेट करना शुरू किया था। विक्की जाने माने बिजनेसमैन हैं। दोनों को सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हुए देखा जाता रहा है। विक्की से पहले अंकिता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं।
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
https://bit.ly/thesootrapp
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube